गोपालगंज

गोपालगंज में पशु टीकाकरण अभियान का जिला पशुपालन पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिन्हा और डॉक्टर नेयाज अली ने प्रखंड क्षेत्र में पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के खुरपका, मुंहपका रोग के निवारण के लिए सरकारी स्तर पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार को टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।

इस दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष में दो बार पशुओं के खुरपका मुंहपका रोग के निवारण के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। इसके पूर्व में पशुपालन विभाग द्वारा जून माह में टीकाकरण अभियान चलाया गया था। जबकि वर्तमान में 15 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चल रहा है।इस दौरान उन्होंने कहा कि उचकागांव प्रखंड क्षेत्र में साढे पंद्रह हजार और मीरगंज नगर क्षेत्र में एक हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 4 माह से अधिक के उम्र के पशुओं का वैक्सीनेटरों के माध्यम से टीकाकरण किया जाता है। उचकागांव प्रखंड क्षेत्र में साढे पंद्रह हजार पशुओं के टीकाकरण के लिए 10 वैक्सीनेटर को लगाया गया है। जिनके द्वारा युद्ध स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान पशुपालन पदाधिकारी द्वारा प्रखंड के महैचा पंचायत में पहुंचकर वैक्सीनेटर द्वारा किए गए टीकाकरण की पशुपालकों से मिलकर टीकाकरण की वास्तविक जानकारी ली गई।इस दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि टीकाकरण के कम्फेड के माध्यम से अभियान चलाकर सरकारी स्तर गर्भाधान कर पशुओं के कानों में टैग लगाया जा रहा है। अगले चरण में टैग किए गए पशुओं का ही सरकारी स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि टैग से आधार कार्ड की भांति पशुओं की सारी जानकारियां और पहचान हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!