गोपालगंज

गोपालगंज में 10 धूर के लिए दो परिवार आपस में भिड़े, जमकर हुआ खुनी संघर्ष, महिला समेत 4 घायल

गोपालगंज में जमीनी विवाद में खुनी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी महज 10 धूर के लिए दो परिवार आपस में उलझ गए और देखते ही देखते दोनों परिवारों के बीच जमकर खुनी संघर्ष हुआ। जिसमे एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में 3 महिलाये भी शामिल है। घटना नगर थाना तिरबिरवा गाँव की है। सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बता दे की इस घटना के महज एक दिन पूर्व ही बरौली के पचरुखिया गाँव में महज थोड़ी सी जमींन के लिए दो सगे भाइयों के बीच में खुनी संघर्ष हुआ। जिसमे 7 लोग घायल हो गए थे और घायलों में आज शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।

मामले के बारे में बताया जाता है कि नगर थाना के तिरबिरवा निवासी फकरे आलम और नूर आलम के बीच 10 धूर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के तहत आज जब फकरे आलम की पत्नी 10 धूर जमींन को कब्ज़ा मुक्त करने की गुहार लगायी। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और घंटो खुनी संघर्ष हुआ। जिसमे एक ही परिवार की तीन महिलाये सहित चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है की पडोसी जमीन पर कब्ज़ा कर निर्माण करवा लिए है। जब उनसे निर्माण हटाने को कहा गया तो पड़ोसिओ ने उनके ऊपर लाठी डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

बहरहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में सात लोगो को आरोपी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!