गोपालगंज

दहेज़ की लालच में ससुराल वालों ने विवाहित की कर दी हत्या

दहेज में बाइक तथा सोने की चेन के लिए तीन साल पूर्व विवाहित गुड़िया देवी की उसके ससुराल के लोगों ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को गायब कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मदन सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

पुलिस अधिकारी कि बरौली थाना क्षेत्र के रतनसराय गांव के अवधेश सिंह की पुत्री गुड़िया की शादी तीन साल पूर्व बरौली थाना के सरफरा वृति टोला गांव के अनिल सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर गुड़िया को उसके पति व ससुराल के लोगों ने दहेज में बाइक तथा सोने की चेन की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।

इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी ससुराल के लोगों ने हत्या कर दी तथा शव को गायब कर दिया। घटना को लेकर मृतका के पिता के बयान पर थाने में अनिल सिंह, मदन सिंह, वीरेश सिंह तथा प्रमोद सिंह सहित आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मदन सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार की शाम जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!