गोपालगंज: वैष्णव मठ परिसर में मनाई गई देव दीपावली, मंदिर को हजारों दीपों से सजाया गया
गोपालगंज के कटेया प्रखंड के नगर स्थित वैष्णव मठ परिसर में मंगलवार को देव दीपावली मनाई गई। जिसमें मंदिर एवं तालाब को हजारों दीपों से सजाया गया था।
देव दीपावली के अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ आचार्य गयादत्त चौबे एवं संत गोपीहा दास वेद विद्यालय के छात्रों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। उसके बाद मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने मुख्य दीप प्रज्वलित किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपू शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा दीपों को जलाकर देव दीपावली के मौके पर पूजा अर्चना की गई। देव दीपावली के मौके पर वैष्णो मठ परिसर भब्य दिख रहा था।
मौके पर महंथ श्री श्री 1008 श्री रघुनाथ दास जी महाराज, सुधाकर चौबे ,माधव मिश्र, रुदल दास,बाल्मीकि दास चौबे, शक्ति दुबे,उत्कर्ष दुबे, कमलेश्वर चौबे, मंटू पांडेय, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार के अलावे काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।