गोपालगंज

गोपालगंज: मस्कट के ओमान में सुरंग में पानी भरने से 2 गोपालगंज और सीवान के 4 मजदुर की मौत

गोपालगंज के एक युवक की मस्कट के ओमान में जहा सुरंग में पानी भरने से दर्दनाक मौत हो गयी। वही इस भीषण हादसे में गोपालगंज और सीवान के 6 मजदूरो की मौत हो गयी है। जिसमे गोपालगंज के 2 और सीवान के 4 मजदुर शामिल है। बताया जाता है की सभी मजदुर ओमान के निजी कम्पनी में पाइप लाइन बिछाने के दौरान हादसे के शिकार हुए है। मृतक के परिजन शव को अपने वतन वापस लाने और मुआवजा की मांग कर रहे है। 28 वर्षीय मृतक का नाम सुनील भारती है। वह नगर थाना के मठिया गाँव का रहने वाला था।

बताया जाता है की सुनील एक साल पहले मस्कट के ओमान में कमाने के लिए गया हुआ था। यहाँ वह ओमान के शहीद अल सेबी कम्पनी में पाइप लाइन के बिछाने का काम करते थे। मृतक के भांजा विशाल गिरी के मुताबिक वे कल अपने अन्य साथियो के साथ सुरंग में पाइप लाइन बिछा रहे थे। इसी दौरान अचानक सुरंग की दूसरी तरफ से पानी भरने लगा। जिसकी वजह से सुनील भारती सहित 06 मजदूरो की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गयी।

मृतक के परिजनों के मुताबिक हादसे की सुचना कल उनके भाई को दुबई में मिली। वहा आज इसकी सुचना सुनील के घर वालो को दी गयी।जिसमे घर में कोहराम मच गया। मृतक को एक दो वर्ष की बेटी है। जबकि एक 07 महिना का बच्चा भी है। हादसे की सुचना मिलते ही मृतक की पत्नी भी अपने मायके से मठिया गाँव में पहुच गयी है। मृतक सुनील भारती की माँ दिव्यांग है। जिसका रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों को मुताबिक इस हादसे में गोपालगंज के सुनील के अलावा उचकागांव थाना क्षेत्र के बड़कागांव के एक युवक और सीवान के चार युवको की मौत हुई है। लेकिन परिजनों को अन्य मृतक के नाम और अन्य जानकारी नहीं है।

मृतक के ससुर कन्हैया गिरी के मुताबिक वे बैकुंठपुर के सिन्हासिनी गाँव के रहने वाले है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी नगर थाना के मठिया निवासी सुनील भारती से की थी। वह ओमान में मजदूरी करता था। लेकिन हादसे में उनके दामाद की दर्दनाक मौत हो गयी है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है की उनके दामाद का शव घर पर भेजवा ड़ोया जाए साथ ही मृतक के आश्रितों को मुआवजा भी दिया जाए। मानिकपुर पंचायत के मुखिया पति कृष्णा राम ने बताया की यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमे उनके गाँव के युवक की मौत हो गयी है। सरकार जल्द से जल्द मृतक के शव को इण्डिया वापस मंगाए और उसके गरीब परिजो को मुआवजा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!