गोपालगंज

गोपालगंज: कार्तिक पूर्णिमा आज, नारायणी नदी तट पर बसे डुमरिया घाट पर पहुंचे लाखो श्रद्धालु

गोपालगंज: आज कार्तिक पूर्णिमा है और आज मंगलवार को देश भर में लोग गंगा और अन्य नदियो में डुबकी लगा रहे है। गोपालगंज के नारायणी नदी के तट पर बसे डुमरिया घाट पर भी देर रात से लोग पहुचने लगे और पूजा अर्चना के साथ डुबकी लगा रहे है।

वैसे तो गोपालगंज के सभी छोटे बड़े जलाशयों, नदी, तालाब में लोग कार्तिक स्नान कर रहे है। लेकिन ऐसी मान्यता है कि यहाँ नारायणी नदी में स्नान करने से सभी लोगो का पाप धुल जाता है और वे आजीवन स्वस्थ रहते है। उनकी मनोकामना भी पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीराम जब अयोध्या से जनकपुर जा रहे थे, तभी यहाँ नारायणी नदी के डुमरिया घाट पर उन्होंने स्नान किया था। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की सफ़र शुरू की। उसके बाद जब वे जनकपुर से अयोध्या वापस लौट रहे थे। तब भी उन्होंने यही रूककर स्नान किया था और तब से यहाँ डुमरिया घाट पर नारायणी नदी में महास्नान की परम्परा शुरू हुई।

जिला प्रशासन के द्वारा भी यहाँ विशेष व्यवस्था की गयी है। टेंट और पंडाल के निर्माण कराये गए है, लाइट की व्यवस्था की गयी है। श्रधालुओ को परेशानी न हो इसके कई जगह काउंटर बनाये गए है। जिला प्रशासन के द्वारा जगह जगह मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। नदी में बैरिकेटिंग की गयी है। लोग इस महास्नान में डुबकी लगा रहे है। यहाँ डुमरिया में मेले का आयोजन भी किया गया है। जिसका कल सोमवार को कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने उद्घाटन किया था।

सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि उम्मीद है की 5 लाख लोगो की भीड़ यहाँ इकठ्ठा होगी। जिसे कंट्रोल करने के लिए व्यापक तैयारी की गयी है। जगह जगह ट्रैफिक की व्यवस्था की गयी है। एनएच-28 पर जाम न लगे इसके लिए एक तरफ से परिचालन को रोक दिया गया है। लोगो को नदी में आगे और दूर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

वहीं डुमरिया मेला अध्यक्ष प्रभात कुमार पुरी ने कहा की जिला प्रशासन के द्वारा विशेष वयवस्था की गयी है। श्रधालुओ के सुरक्षा को देखते हुए यहाँ नदी किनारे बैरेकेटिंग की गई है। उन्होंने बताया की डीएम और एसपी भी लगातार मेले का निरीक्षण कर रहे है और सुरक्षा इंतजाम का जायजा ले रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!