गोपालगंज

गोपालगंज में पैक्स चुनाव 2019 को लेकर मतदाता सूची का अंतीम प्रकाशन, सरगर्मी बढी

गोपालगंज: पैक्स निर्वाचन 2019 को लेकर फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सोमवार की अपराहन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कृष्णा राम ने किया।

बीडीओ कृष्णा राम ने बताया कि फुलवरिया में पैक्स चुनाव तीसरे चरण में 13 दिसंबर को आयोजित होगा । जिसके लिए 22197 मतदाता कुल 39 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। उन्होंने बताया कि कुल 7 दावा आपत्ति प्राप्त किए गए। जिसका निष्पादन कर दिया गया।

विदित हो कि फुलवरिया में कुल 12 पैक्स हैं। जिनमें सबसे ज्यादा मतदाता फुलवरिया पैक्स में है। जिनकी संख्या कुल 2681 है। वही सबसे कम मतदाता गीदहां पैक्स में है। जिनकी संख्या 673 है। मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही फुलवरिया में मतदान को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!