गोपालगंज

गोपालगंज के मांझा में घर की पोताई करने के दौरान बिजली के करंट लगने से महिला की हुई मौत

गोपालगंज में घर की लिपाई पुताई कर रही महिला की बिजली के करंट लगने से जहा मौत हो गयी। वही इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना मांझागढ़ के धोबवलिया गाँव की है। 30 वर्षीय मृतका का नाम चंदा देवी है। वह मांझागढ़ थानाक्षेत्र के धोबवालिया निवासी जयकुमार राम की पत्नी थी।

मृतिका के परिजनों के मुताबिक वह आज शुक्रवार को अपने घर की लिपाई पुताई कर रही थी। इसी दौरान वह घर में लटक रहे नंगे बिजली के तार की चपेट में आ गयी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मामले की जानकारी मांझागढ़ पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस की मौजूदगी में महिला को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। लेकिन परिजनो ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया

गोपालगंज में आये दिन बिजली की चपेट में आने से लगातार लोगो की मौत हो रही है। जिले में 6 महीने में बिजली की चपेट में आने से ये चौथा मौत है। जब घर के नंगे तार की चपेट में आने से असमय किसी की मौत हुई हो।

मृतका के रिश्तेदार बुलेट राम ने बताया कि मृतका उसकी मामी लगेंगी। वह अपने घर की लिपाई कर रही थी। तभी बिजली की चपेट में आ गयी और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!