गोपालगंज

गोपालगंज के पंचदेवरी में रंगोली प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को बीडीओ ने किया सम्मानीत

गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड के राजकिय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेहरूआ कला में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्र छात्राओं ने अबीर-गुलाल के साथ रंगोली के विविध रूपों को प्रदर्शित किया। प्रतियोगीता में चटकीले रंगों से बनाई गई रंगोली आकर्षण का केन्द्र रही। बच्चों के द्वारा बनाई गई सुन्दर रंगोली ने लोग का मन मोह लिया।

वर्ग सात की छात्रा खुशबु, मनिषा व सोनी द्वारा सेव गर्ल चाइल्ड पर बनाये गये रंगोली को प्रथम स्थान, वर्ग चार की छात्रा शिवानी, सोनाली, अंशु, अंतिमा, गुडिया के द्वारा बनाये गये प्लास्टिक से होने वाले दुप्रभाव और दूसरे एवं वर्ग आठ की छात्रा अर्चना, अनिषा व वर्ग छह की छात्रा मनीषा, रामबनी, संध्या, फिजी, विनिता, मैना के बनाये गये चंद्रयान टू पर रंगोली को तृतीय स्थान मिला। वहीं बालक वर्ग से वर्ग आठ के सुमंत को प्रथम, वर्ग सात के निवास को द्वितीय, वर्ग छह का सुमंत को तृतीय पुरस्कार मिला।

निर्णायक मंडली में संजीव कुमार, जनार्दन ओझा, माया शर्मा, पुष्पा देवी, आमिना खातुन, छोटेलाल प्रसाद थे. इस दौरान विजेता छात्र-छात्राओ को शिक्षकों ने कप देकर सम्मानीत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!