गोपालगंज

गोपालगंज: शहीदों के नाम पर जलाए गए 101 दीप, ग्रामीणों ने दीप जलाकर शहीदों को किया नमन

गोपालगंज: एक तरफ जहां दीपावली की संध्या लोग पटाखा फोड़कर इस पर्व की खुशियां मना रहे थे, लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे। वही दूसरी तरफ स्थानीय प्रखण्ड के बरवां गांव में शहीदों की याद में एक एक दीप जलाकर उनको नमन किया जा रहा था।

श्री चित्रगुप्त सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने दीपावली की संध्या पहला दीप शहीदों के नाम पर जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। महिलाओं ने अपने अपने घरों में दीपावली पर जलने वाले दीप में पहला दीप जलाकर अपने अपने हाथों से श्रद्धाजंलि स्थल पर रखकर उन शहीदों को याद कर आंखे नम कर लिया। जिसने राष्ट्र की सुरक्षा करते करते अपने प्राणों की आहुति दे दिया। इस कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों में एक श्रद्धा का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम समिति के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया जहाँ एक दीप रखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़े। महिलाएं ने पहला दीप जलाने के बाद पूजा अर्चना में भाग लिया। वही बड़े बुजुर्ग भी अपने अपने हाथों से श्रद्धाजंलि स्थल पर एक एक दीप रखकर शहीदों को नमन करने के बाद ही दीपावली पर दीप जलाए।

इस मौके पर मौजूद समिति के अध्यक्ष डॉ राम विष्णु प्रसाद, सचिव दिलीप कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर प्रसाद, अरुण कुमार, पुष्प राज, शोभा देवी, बिंदु देवी, डॉ सत्य प्रकाश, वेद प्रकाश, मधु श्रीवास्तव, ज्योति, आनंद मोहन श्रीवास्तव, जय प्रकाश, संतोष कुमार, विशाल कुमार, वंश सहित सैकड़ों ग्रामीण आदि थे।

इस संबंध में समिति के अध्यक्ष डॉ राम विष्णु प्रसाद ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदों की याद में दीप जलाए गए। जिसमें ग्रामीणों ने अपने अपने घरों से एक एक दीप जलाकर वीर शहीदों को याद किया। इसके बाद ही घरों में दीपावली के दीप जलाए गए। समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी धर्म, जाति, समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इससे राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा झलकती है। लोगों में इससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। वैसे दीपावली उत्साह का पर्व है ऐसे में वीर शहीदों के नाम पर एक दीप जलाना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम सभी जगहों पर आयोजित की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!