बिहार

रणवीर सेना के पूर्व सक्रिय सदस्य की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

पुरा सूबा जब रंग और गुलाल से सराबोर हो कर होली की मस्ती में डूबा था,उसी दौरान चरपोखरी थाना के भैरोडीह गांव में गुरुवार को गोली मारकर रणवीर सेना के पूर्व सक्रिय सदस्य की हत्या कर दी गयी। मृतक विनोद पाण्डेय पर दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें अधिकांश मामले हत्या से संबंधित है। माले नेता बुधराम पासवान हत्या कांड में भी उसका नाम आया था।

विनोद पाण्डेय की हत्या की सूचना से भोजपुर पुलिस महकमे में एक बार को तो सनसनी फ़ैल गयी और थानाध्यक्ष कुंवर गुप्ता दलबल के साथ पहुंच गए। जानकारी के अनुसार विनोद पाण्डेय गुरुवार को अपने घर पर था। इसी बीच उसके विरोधी गुट के लोग पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्ष के बीच जमकर फायरिंग हुई। बताया जाता है कि दोनों ओर से करीब दर्जन राउंड गोली चली है। इस क्रम में विनोद के हथियार की गोली समाप्त होने के बाद दूसरे गुट के लोगों ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी। हत्या के बाद गांव में तनाव गहरा गया है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने मे़ जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!