गोपालगंज

गोपालगंज में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर किया निर्मम हत्या

गोपालगंज में एक सनकी और अनपढ़ पति ने अपनी ही पत्नी की जहा धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वही हत्या के बाद आरोपी पति मृतका पत्नी की शव के पास बैठकर अफ़सोस जताने लगा और रोने लगा। जिसे बाद में पुलिस ने शव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। घटना उचकागांव थानाक्षेत्र के बलेसरा गाँव की है। हत्या की वजह से पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। 30 वर्षीय मृतका का नाम गीता देवी उर्फ़ गिन्नी है। वह उचकागांव थाना के बलेसरा निवासी अभय कुमार दूबे की पत्नी थी। मृतका की दो बेटियां है। जिनकी उम्र 03 साल और 05 साल है। मृतका गीता देवी का मायका फुलवरिया के माड़ीपुर गाँव है। उसकी शादी वर्ष 2012 में अभय कुमार दूबे से हुई थी।

बताया जाता है की आरोपी पति अनपढ़ है। जबकि मृतका पढ़ी हुई लड़की थी। अनपढ़ पति और पत्नी में घरेलु कलह को लेकर अक्सर विवाद होता था। सोमवार को भी पारिवारिक बातों को लेकर दोनों में बहस हुई थी। इसी बहस के दौरान पति ने अपनी पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी पत्नी की गर्दन पर लगा। जिसकी वजह से पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस मौत के बाद आरोपी पति भागने के बजाय अपनी पत्नी के शव के पास बैठकर रोने लगा और अफसोस जताने लगा। इस हत्या के बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सुचना उचकागांव थाना को दी। सुचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है।

बलेसरा गाँव के चौकीदार मुन्ना मिया ने बताया कि उसे थानाध्यक्ष से सुचना मिली की बलेसरा गांव में किसी की हत्या हुई है। इस हत्याकांड की जानकारी जुटाने पहुचे चौकीदार ने बताया कि आरोपी पति ने खुद स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसकी सुचना थानाध्यक्ष को दे दी गयी थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!