गोपालगंज

गोपालगंज: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा ने शुरू किया गांधी संकल्प यात्रा

गोपालगंज: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा की ओर से शुरू संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के कुचायकोट प्रखंड के बंगाल खाड़, सिरिसिया, सासामुसा, खजूरी, बनतैल पंचायत में विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडेय ने पदयात्रा की।

सभा को संबोधित करते हुए विधान पार्षदआदित्य पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार गांधी जी के विचारों,सिद्धान्तों को आमजन के बीच पहुचाना हैं और मन में है बापू इसका पालन करना है। जिला महामंत्री रविप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि यह देशव्यापी पदयात्रा है, जो 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगी।

पदयात्रा में भाजपा नेता चन्दन तिवारी, राकेश शर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला, चंद्रेश सिंह, अंकेश कुमार, अंकित पांडे,हसनैन अंसारी, विभा देवी, दिशु कुमार, पंकज चौरसिया, उभय तिवारी, योगेंद्र मांझी, अमरेंद्र कुमार, राजकली देवी, हरेंद्र राम, धर्मेंद्र दुबे सहित सैकड़ों लोग लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!