गोपालगंज

गोपालगंज: आधार से लिंक नहीं कराने पर 34609 राशन कार्ड होगा रद्द, बाद में नहीं मिलेगा मौका

गोपालगंज: अपने राशनकार्ड में आधार नंबर लिंक नहीं कराया है तो 15 अक्तूबर तक जरूर करा लें। यदि आप ऐसा करने से चूक गए तो राशनकार्ड से आपका नाम काट दिया जायेगा। यह हम नहीं कह रहे, ऐसा आदेश अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल ने कहा है। वैसे जिले के 34609 परिवार के द्वारा अपने राशन कार्ड को आधार से नहीं जोड़वाया गया है। उनको अब 15 अक्तूबर के बीच लोगों को अपने राशनकार्ड में आधार लिंक कराने का अंतिम मौका दिया गया है। इस समयसीमा में आधार नंबर लिंक कराने पर 20 अक्तूबर से उनके राशन कार्ड को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। जिसके कारण भविष्य में आपको सरकारी खाद्यान्न मिल पायेगा। करीब दो साल पहले सरकार ने राशनकार्ड को आधार से लिंक करने का काम शुरू किया था। सरकार का स्पष्ट आदेश था कि राशनकार्ड की प्रत्येक यूनिट को आधार नंबर से लिंक करना है। इसी आधार पर गोपालगंज में जिला आपूर्ति कार्यालय ने 2.84 लाख से अधिक राशन यूनिटों को आधार से लिंक कराने का काम शुरू किया गया था, परंतु दो साल की मशक्कत के बाद भी गोपालगंज में 85.67 प्रतिशत यूनिट ही आधार से लिंक हो पाई हैं।

जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपने उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को हर हाल में आधार से लिंकअप कराये। इसके लिए उपभोक्ताओं को तत्काल अपना राशन कार्ड आधार से लिंक कराने के लिए डीलरों से संपर्क करना होगा। इसके अलावे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व बीडीओ के यहां भी आधार जमा करा कर लिंक करा सकते है।

कई बार जागरूकता फैलाने के बावजूद लोग आधार लिंक कराने नहीं आए हैं। इस वजह से अब सरकार ने जिले में 15 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाकर बची हुईं यूनिट से आधार लिंक कराने का फैसला किया है। एसडीओ ने बताया कि विभाग ने सभी राशन कोटेदारों से अपनी दुकान पर ऐसे यूनिटधारकों के नाम की सूची चस्पा करा दी है जो आधार से लिंक नहीं है। लोग सूची में अपना नाम देखकर अपना आधार नंबर लिंक करा सकते हैं। लोगों को जगरूक करने के लिए प्रचार भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!