गोपालगंज में विदेश से 40 वर्षिय व्यक्ति का शव घर पहुंचने से परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के विरवट बाजार गांव के 40 वर्षिय अधेड़ व्यक्ति का शव पहुंचने के बाद गांव में कोहराम मच गया। इस दौरान अधेड़ के परिजनों एवं शुभचिंतकों का रो रो कर बुरा हाल था।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के विरवट बाजार गांव के स्वर्गीय इंद्रदेव राम के 40 वर्षीय बेटे सुरेंद्र राम पूर्व से ही विदेश मे रहकर कारपेंटर का काम करते थे। दो वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी करने के लिए घर आए हुए थे। वही बेटी की शादी करने के बाद घर पर दो वर्ष रहकर 6 माह पूर्व दुबई के एरोजन डिको कंपनी में एजेंट के माध्यम से कारपेंटर के काम पर गए हुए थे।परंतु कंपनी में उन्हें पाइप फिटर का काम पर लगा दिया गया। इसी दौरान 28 सितंबर के दिन कंपनी के बहुमंजिली इमारत में काम करने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का मृतक के शव को देखने के लिए काफी परेशान थे। इस दौरान बुधवार के दिन विदेश से मृतक सुरेंद्र राम का शव पहुंचने के बाद घर पर कोहराम मच गया। पत्नी श्रीकांति देवी, बड़ी बेटी रिंपू कुमारी, छोटी बेटी रिंकू कुमारी और बेटा विवेक कुमार का रो रो कर बुरा हाल था। पत्नी इस चिंता में रो बिलख कर बार बार अचेत हो जा रही थी। छोटी बेटी अभी रिंकू कुमारी समीप के जगरनाथा मध्य विद्यालय में आठवीं क्लास में पढ़ती है। जबकि 12 वर्षीय बेटा विवेक कुमार जगरनाथा के एक निजी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है। शव पहुंचने के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ था। ग्रामीण एवं शुभचिंतक पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।