देश

भारत केवल हिंदी, हिन्दू और हिंदुस्तान नही – शशि थरूर

कांग्रेस नेता JNU मुद्दे पर BJP को निशाने पर लेते हुए कल रविवार को कहा है कि राष्ट्रवाद अब केवल इससे तय किया जाता है कोई व्यक्ति ‘भारत माता की जय’ कहता है या नही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को ये अधिकार होना चाहिए की वे खुद चुन सके की क्या सही है। हमारा भारत देश केवल हिन्दू, हिंदी और हिन्दुस्तान नहीं है।

 भारत माता की जय नारे लगाने या नहीं लगाने पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों जो सही लगता है उसे चुनने का अधिकार होना चाहिए और दूसरों के विचारों को सहन किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा, ‘‘आजकल राष्ट्रवाद इससे तय होता है कि कोई व्यक्ति ‘भारत माता की जय’ कहता है कि नही. मुझे यह कहने में खुशी है, लेकिन क्या हमें सभी को ऐसा कहने के लिए मजबूर करना चाहिए।’’थरूर ने महाराष्ट्र विधानसाभा में एमआईएम विधायक वारिस पठान के भारत माता की जय बोलने से इंकार करने पर सदन से उनके निलंबन को भी गलत ठहराया। शशि थरूर रविवार को JNU में राष्टवाद पर बोल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!