गोपालगंज

गोपालगंज: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर निकली जागरूकता रैली

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखण्ड क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड के 31 पंचायतों में कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने मिलकर सुबह में प्रभात फेरी निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में आम से खास लोगों ने सिरक्क्त किया। प्रभात फेरी और प्रातःकालीन दौड़ का आयोजन प्रखण्ड मुख्यालय पर वरीय उप समाहर्ता सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार कॉपर के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रखण्ड और अंचल के तमाम कर्मियों ने भाग लिया। प्रभात फेरी निकालकर गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर पंचायतों में आम सभा कर विकास के लिए योजनाओं का चयन किया गया। जिसमें पूरे प्रखण्ड से हजारों योजनाओं का चयन आम सभा के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के निर्देशन में विद्यालयों में भी दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम जो गांधी विचार धारा से जुड़ी हो आयोजित किया गया। वही प्रखण्ड मुख्यालय पर कर्मियों ने गांधी जी के 150 वीं जयंती पर ग्रीन कैम्पस बनाने का भी संकल्प लिया। जिसमें एक एक फलदार एवं छायादार पौधा लगाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। इस अवसर पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राघव प्रसाद, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अचलचन्द्र सिंह, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी ओम प्रकाश शर्मा, आवस पर्वेक्षक अमिताभ सिंह, लोहिया स्वच्छ अभियान के प्रखण्ड समन्वयक बबिता कुमारी, डॉ सत्य प्रकाश, रमेश यादव, धर्मेंद्र मांझी, इंद्रलोक कुमार, आफताब आलम, सुदिष्ट कुमार सहित सभी कर्मी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!