गोपालगंज

गोपालगंज के दाहा नदी में छलांग लगाने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर राजघाट पुल से दाहा नदी में छलांग लगाने वाले थाना क्षेत्र के पेनुला खास गांव निवासी 55 वर्षीय महाजन राम का शव पुलिस द्वारा घटना के तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के डुमरिया और नवादा परसौनी गांव के बीच बने साइफन पुल के पास से बरामद कर लिया।

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के पेनुला खास लाला टोला निवासी 55 वर्षीय महाजन राम किसी बात को लेकर घर से निकाल कर हरपुर राजघाट पुल पर पहुंच गए थे। जहां से कुछ स्थानीय लोगों द्वारा एक अधेड़ व्यक्ति के दाहा नदी में छलांग लगाते देखा गया था। जिसके बाद सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा दाहा नदी में गिरे महाजन राम को बुधवार के दोपहर से लेकर गुरुवार के शाम तक काफी खोजबीन की गई। परंतु उनके शव का कहीं पता नहीं चल सका। इस दौरान शुक्रवार की सुबह नवादा परसौनी गांव के कुछ स्थानीय लोगों द्वारा राजघाट पुल से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डुमरिया और नवादा परसौनी गांव के बीच में बने साइफन पुल के पास दाहा नदी में तैर रहे एक शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद सूचना मिलने के बाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष किरण शंकर द्वारा दाहा नदी में तैर रहे शव को निकलवा कर कब्जे में ले लिया।जिसकी पहचान मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा 55 वर्षीय महाजन राम के रूप में किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव के बरामद होने के बाद मृतक महाजन राम के पेनुला खास लाला टोला स्थित निवास पर चीख पुकार मच गया।

घटना के बाद मृतक की वृद्ध पत्नी भुवनी देवी, बेटा ओमप्रकाश राम,मनोहर राम,बेटी पुष्पा देवी, समीता देवी सहित पुरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। इस दौरान रो रही मृतक की पत्नी भुवनी देवी ने बताया कि उनके पति महाजन राम का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह आए दिन अचानक घर से गायब हो जाते थे। जिनकी खोजबीन करनी पड़ती थी। बुधवार के दोपहर में वह खाना खाने के बाद अचानक घर से बाहर निकल गए थे। जिसके बाद उनका पता नहीं चल रहा था।

इधर पीड़ित महिला का आरोप था कि उनके पति द्वारा नदी में छलांग नहीं लगाई गई थी।उनके पति शौच के लिए नदी किनारे गए हुए थे इसी दौरान बुधवार के दिन दाहा नदी में गिर गए थे। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!