गोपालगंज

गोपालगंज में दहेज़ लोभियों ने नवविवाहिता की जला कर किया निर्मम हत्या, पति और सास गिरफ्तार

गोपालगंज: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी के बाद सामाजिक सरोकार से जुड़ा मुद्दा दहेज बंदी पर अपना ध्यान केंद्रित किया। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान दहेजबंदी की बात करने का खूब ढिढोरा पीटा। धरातल पर इसका क्या नजर आ रहा है इसका सीधा नमूना आज गोपालगंज में देखने को मिला। जहां तीन माह पूर्व युवती की शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर जलाकर हत्या कर दी गयी। वहीं पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। घटना मीरगंज थाना के लाइनबाजार की है। मृतक महिला का नाम सुम्मी खातून बतायी गयी।

मृतका के भाई के मुताबिक दहेज में जेवर की मांग की जा रही थी और पति के अवैध संबंध का विरोध करती थी। जिसके कारण उसे जलाकर मार दिया गया।

पुलिस का कहना है कि ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद जलाकर हत्या कर दी गयी। इस मामले में पति और सास को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पति शाहिद आलम और सास मुमताज आलम शामिल है। पुलिस के मुताबिक दोनों को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!