बिहार

रिटायर्ड दारोगा को मारी गोली, पीएमसीएच रेफेर

बिहार के नालंदा जिले के विंद थाना क्षेत्र के मदनचक गांव में आज रिटायर्ड दारोगा भुनेश्वर प्रसाद सिंह को बाइक सवार अपराधियों ने उनके ही सर्विस रिवाल्वर को छीनकर उन्हें नजदीक से गोली मार कर दी और जख्मी कर दिया।

जानकारी के अनुसार श्री सिंह किसी काम से नवादा से बाढ़ जा रहे थे। इसी बीच मदनचक गांव के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वे गिर पड़े। गोली उनके कंधे के पास लगी। इसके बाद अपराधियों ने उनका सरकारी रिवाल्वर छिन लिया और भाग निकले। सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया।

सनद रहे कि रिटायर्ड दारोगा मूल रूप से नवादा जिला के नवीनगर मोहल्ले के रहने वाले है। वर्ष 2014 में वे पटना के गांधी मैदान थाना से रिटायर हुए थे। परिजनों के मुताबिक वे आज नवादा से बाढ़ जा रहे थे।उसी दौरान यह हादसा हुआ।हालांकि इस घटना ने पुलिस सामने कई सवाल खड़ा कर दिया है।अगर दरोगा 2014 में रिटायर हुए तो इसके पास सर्विस रिवाल्वर कैसे था।और ये वर्दी पहनकर कैसे घूम रहे थे। कहीं किसी वर्दी के आड़ में कोई गलत काम करने तो नहीं गया थे?

इस मामले में नालंदा एसपी कुमार आशीष ने कहा की मामले की जांच की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि रिटायर होने के बाद भी उनके पास सर्विस रिवाल्वर कैसे था और वर्दी पहनकर क्या करने जा रहा थे। पुलिस ने खून से सने वर्दी और रिवाल्वर का होस्टर अपना कब्जे में ले लिया है।इसके साथ ही पुलिस उन अपराधियों की तलाश में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!