बिहार

बिहार की भाषा मैथिली भी जल्द नोटों में नजर आने लगेगी

केंद्र सरकार ने नोट पर अंकित होने वाले वाक्य को आठवीं सूची में शामिल सभी भाषाओं में लिखने का निर्देश दिया है. आपकों बता दे कि अगर ऐसा होता है ​तो बिहार की भाषा मैथिली भी जल्द नोटों में नजर आने लगेगी, अर्थात भारतीय नोटों पर मैथिली में वाक्य लिखा हुआ ​मिलेगा.

जानकारी के लिए बता दे कि वर्तमान में भारतीय नोटों पर लिखे वाक्यों में भारत की 17 भाषाओं का प्रयोग किया जाता है. बिहार की मैथिली भाषा को आठ जनवरी 2004 को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था. मैथिली के अलावा मणिपुरी, संथाली, डोगरी और बोडो को भी आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था. आठवीं अनुसूची में शामिल होने के बाद भी नोटों पर इन भाषाओं में वाक्य लिखने की अनुमति नही दी गई थी.

सरकार की इस नई व्यवस्था के शुरू होने के बाद अब नोटों पर लिखे वाक्यों को 22 भाषाओं में देखा जा सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक की मुद्रा प्रभाग ने मैथिली के साथ ही चार अन्य भाषाओं को भी शामिल करने की बात कही गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!