गोपालगंज

गोपालगंज में नए वेहिकल एक्ट के तहत वाहनों की हुई जाँच, लाखो रूपये का वसूला गया जुर्माना

गोपालगंज में शनिवार को दिनभर नए वेहिकल एक्ट के तहत सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जाँच की गयी। वही जाँच के दौरान सैकड़ो वाहनों से लाखो रूपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमे दो नाबालिग किशोर भी शामिल थे। जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दो पहिया वाहन चला रहे थे। इन वाहन चालको का बाइक जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ प्रत्येक 27 हजार 500 का जुर्माना वसूला गया। यह करवाई एमवीआई के द्वारा की गयी।

दरअसल गोपालगंज में प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी थानों में वाहन जाँच का अभियान चलाया जाता है। सडक सुरक्षा को लेकर यह जाँच अभियान दिनभर में जिले में चलाया जाता है। इसी कड़ी में थावे के नवनिर्मित टोल टैक्स प्लाजा के समीप एमवीआई के नेतृत्व में वाहन जाँच अभियान शुरू किया गया।

गोपालगंज एमवीआई विवेक कुमार ने बताया कि इस बार नए वाहन एक्ट कानून के तहत जुर्माना लगाया गया है। जिसमे दो पहिया और चार पहिया वाहन की जाँच की गयी। जाँच के दौरान बिना सीट बेल्ट और बिना कागजात के चार पहिया वाहनों की जाँच की गयी। जिसमे कई वहन चालको से भारी जुर्माना वसूला गया है। जबकि बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सैकड़ो वाहनों की जाँच की गयी। जिसमे कई दर्जन वाहनों को जब्त किया गया है। जिसके ऊपर नए वाहन एक्ट के तहत नियमो का उल्लंघन करने का आरोप है। इस आरोप में दो ऐसे नाबालिग किशोर के ऊपर 55 हजार रूपये जुर्माना किया गया है। जो नाबालिग थे और उनके पास कोई वैलिड वाहन का पेपर भी नहीं था। इन नाबालिगो से प्रत्येक 27 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ दोनों बाइक को जब्त कर उसके रजिस्ट्रेशन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!