गोपालगंज

गोपालगंज मंडल कारा में सजायाफ्ता कैदी की मौत, आक्रोशित परिजनो ने बंजारी चौक को किया जाम

गोपालगंज मंडल कारा में सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गयी। वही मौत के बाद जेल प्रशासन मृतक के शव को ऐसे ही सदर अस्पताल में छोड़ कर चले गए। जिसकी वजह से मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और नगर थाना के बंजारी चौक को जाम कर घंटो प्रदर्शन किया। परिजनों ने जेल प्रशासन के खिलाफ इलाज में देरी करने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेल अधीक्षक के खिलाफ कारवाई की मांग की है।
69 वर्षीय मृतक कैदी का नाम बिरेन्द्र यादव है। वह सदर प्रखंड के रामपुर टेंग्राही पंचायत का रहने वाला था।

बताया जाता है की बिरेन्द्र यादव वहा का पूर्व मुखिया भी था। अभी वर्तमान में उसकी पत्नी मुखिया है। बिरेन्द्र यादव के ऊपर चर्चित हत्याकांड ब्रिजेश राय की हत्या में शामिल होने का आरोप था। इसी मामले में वह आजीवन कारवास की सजा काट रहा था। बताया जाता है की उसे कल शाम सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद जेल के अन्दर बने अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के बाद भी जब उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ तब उसे देर रात ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा लाने से पहले ही उसकी मौत हो गयी।

मृतक के परिजनों का आरोप है की जेल प्रशासन के द्वारा बीमार होने पर उन्हें कोई सुचना नहीं दी गयी। इसके साथ शव को लावारिस ही अस्पताल में छोड़कर जेल प्रशासन के सिपाही चले गए। परिजनों को मौत की सुचना देर से दी गयी। इसी को लेकर परिजनों ने आज तडके रविवार को नगर थाना के बंजारी चौक पर एनएच 28 को जाम कर दिया और घंटो प्रदर्शन किया। जाम और हंगामा की वजह से एनएच 28 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हांलाकि सदर एसडीपीओ नरेश कुमार पासवान और डीसीएलआर मौके पर पहुचकर परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और जाम एवं प्रदर्शन को ख़त्म करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!