गोपालगंज

गोपालगंज : जश्न-ए-आजादी के रंग में डूबा रहा शहर व गांव, मिंज स्टेडियम में डीएम ने किया झंदोतोलन

पूरा देश आज 73वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। इसको लेकर गोपालगंज में भी लोगो में भारी उत्साह है। यहाँ डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने शहर के मिंज स्टेडियम में झंदोतोलन किया। इस मौके पर जदयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, भाजपा एमएलसी आदित्य नारायण पाण्डेय, जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, एसपी निताशा गुडिया सहित भारिस संख्या में लोग मौजूद थे।

परेड में शामिल टुकडि़यों ने भी तिरंगे को सलामी दी। एस एस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। ध्वजारोण से पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने परेड में शामिल टुकडि़यों का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्य समारोह में परेड का नेतृत्व कर रहे मेजर ने सलामी दी। झंदोतोलन कार्यक्रम के बाद डीएम ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ की रुपरेखा पेश की। इसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा की गयी कार्यो की उप्ल्बधियाँ गिनाई। वहीं स्टेडियम में मौजूद देश प्रेमियों ने तीन रंगों से बने गुब्बारे को गगन में उड़ा कर आजादी की जश्न मनायी।

मिंज स्टेडियम में तिरंगे को सलामी देने के बाद डीएम और एसपी जिला समाहरणालय पहुचे। यहाँ दिवंत डीएम जी कृष्णया और महेश्वर प्रसाद शर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला समाहरणालय परिसर में भी तिरंगा फहराया।

डीएम के अलावा एसपी ने पुलिस लाइन, सदर एसडीएम वर्षा सिंह ने अनुमंडल कार्यालय, अनिल कुमार रमण ने हथुआ अनुमंडल कार्यालय और सभी प्रखंडो के बीडीओ ने प्रखंड कार्यालयों पर तिरंगा फहराया।

जिले के सभी राजनितिक दलों के नेताओ ने पार्टी कार्यालय पर झंदोतोलन किया और एक दुसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!