गोपालगंज

गोपालगंज के बरौली में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू की गला दबाकर हत्या

गोपालगंज में दहेज़ के लिए एक और नवविवाहिता की जहर देकर फिर उसका गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद मृतका के परिजन शव को यूही लावारिस घर में छोड़कर फरार हो गए है। घटना बरौली के देवापुर की है। मृतका की महज तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज़ में गहने, डबल डोर फ्रीज एसी और वाशिंग मशीन की मांग कर रहे थे। 22 वर्षीय मृतका का नाम गिरजा देवी उर्फ़ वर्षा है। वह बरौली के देवापुर निवासी चंद्रकांत शुक्ला की पत्नी थी।

बताया जाता है की मृतका वर्षा का मायका थावे के गवंदरी में है। मृतका के परिजनों के मुताबिक उसको कल शनिवार की देर शाम पहले जहर देने की कोशिश की गयी और जहर देने के बाद उसका गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद इसकी सुचना मायके वालो को मिली तो वे मौके पर पहुचकर मृतका के शव को लेकर अस्पताल में पहुचे। लेकिन यहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के गले में गहरे जख्म के निशान है।

मृतका के भाई मृगंक विकास शांडिल्य के मुताबिक उनकी बहन की शादी महज तीन माह पहले 15 मई को हुआ था। शादी के बाद के बाद से ही उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज़ में एसी, डबल डोर फ्रीज, वाशिंग मशीन, नगदी और गहने की डिमांड की जाती थी। हाल में ही घर में एसी लगवाया गया था। लेकिन फिर सभी कमरे में एसी लगवाने की डिमांड की गयी। जिसको पूरा नहीं करने पर उसको लगातार प्रताड़ित किया जाता है। प्रताड़ित करने के बावजूद मायके वाले घर की इज्जत की बात कहकर अपनी बहन को समझाते थे। मृतका के भाई के मुताबिक कल उसको जबरन जहर दी गयी। जहर देने के बाद उसका गला दबाकर या फिर किसी और चीज से उनकी छोटी बहन की निर्मम हत्या कर दी गयी। इस हत्या में मृतका के सास, ससुर, चाचा और चाची के साथ उसका पति भी शामिल था।

बहरहाल हत्या के बाद बरौली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। इस मामले में खबर लिखे जाने तक मृतका के मायके वालो के द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। पुलिस के मुताबिक लिखित आवेदन मिलते ही मामले की जाँच कर दोषीओ के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!