गोपालगंज

गोपालगंज: ऑटो चालक ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सडक दुर्घटना में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

भागदौड़ की इस जिंदगी में जहा लोगो को एक दूसरे की मदद करना तो दूर उनका हालचाल भी लेना नहीं चाहते है। वही गोपालगंज में एक गरीब ऑटो चालक ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। इस ऑटो चालक ने सडक दुर्घटना में घायल सडक के किनारे कराह रहे बाइक सवार महिला और पुरुष की न सिर्फ मदद की बल्कि उन्हें अकेले अपने ऑटो रिक्शा में लादकर सदर अस्पताल में पहुचाया। यहाँ ऑटो चालक की मदद से गंभीर रूप से घायल महिला और पुरुष की समय रहते अस्पताल में पहुचने से जान बच सकी है। हालाकि दोनों अभी बेहोशी की हालत में है। लेकिन समय रहते अस्पताल पहुचने से उनके बेहतर होने की उम्मीद है। घटना थावे के इंटवा धाम स्थित एनएच 85 की है। दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल महिला की उम्र करीब 40 साल है। जबकि युवक की उम्र करीब 25 साल है।

बताया जाता है की दोनों लोग मीरगंज की तरफ से बाइक से गोपालगंज की तरफ आ रहे थे। तेज रफ़्तार से आ रही बाइक को यात्रिओ से भरी बस से जबरदस्त ठोकर मार दी। ठोकर लगने के दौरान बाइक का एक हिस्सा बस में फंस गया। जिसकी वजह से बस में फंसकर बाइक करीब 200 मीटर तक घसीटता रहा और इसी बाइक में दोनों सवार भी घसीटते रहे। जिसकी वजह से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो कर सडक के किनारे तडपते रहे।

ऑटो चालक रियाजुल अंसारी के मुताबिक उसका घर इंटवा है। उसके घर के समीप ही दो लोग सडक के किनारे तड़प रहे थे। उन्हें वह खुद अपने ऑटो पर लादकर गोपालगंज सदर अस्पताल में लेकर आया और तब दोनों घायलों का इलाज शुरू हो सका। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वह वापस लौट गया। लोग इस ऑटो चालक की खूब प्रशंसा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!