गोपालगंज

गोपालगंज के कुचायकोट में जलजमाव से परेशान किसानों ने वीडियो से लगाई पानी निकासी की मांग

गोपालगंज के कुचायकोट में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यालय खुलते ही सैकड़ो की संख्या में भोपतापुर, ढोढवलीया, बलथरी, कूर्मटोला, भठवा, सिसवा, करमैनी सहित अन्य गांवों के किसान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी दीपचंद जोशी से जल निकासी की मांग की किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद अंचल पदाधिकारी बलथरी तथा भाठवा पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था के लिए निरीक्षण किया तथा बंद पड़े पुलो को खोलने का आदेश दिया भठव में पुलिया को भरवाकर होटल बनवाए जाने पर नाराजगी जताते हुए तुरत पुलिया खोलवाने का आदेश दिया।

मौके पर मुखिया मोहन साह उपप्रमुख पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज तिवारी, अनिल पांडे, किशोर यादव, मुना चौबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!