गोपालगंज में शौच करने गए 55 वर्षीय किसान सोता नदी में गिरा, एनडीआरएफ की टीम कर रही खोज
गोपालगंज को ओडीएफ घोषित हुए कई महीने बीत गए है। बावजूद इसके यहाँ लोग खुले में शौच करने जाते है और नदी में फिसलकर उनकी मौत हो जाती है या फिर वे लापता हो जाते है। ताजा मामला कटेया के दुहौना गाँव की है। जहा शौच करने गए 55 वर्षीय किसान सोता नदी में गिर गए और गिरने के दौरान वे लापता हो गए। लापता किसान को गोताखोरों के द्वारा कई घंटे तक खोजा गया। लेकिन अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। अब किसान को खोजने के लिय एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक लापता किसान का नाम हरी जी रंगवा है। वे कटेया के दुहौना गाँव के रहने वाले है। बताया जाता है कि हरी जी रंगवा आज शनिवार को शौच करने के लिए सोता नदी की तरफ गए हुए थे। स्थानीय लोगो के मुताबिक उनका पैर फिसल गया और वे गहरी सोता नदी में गिर गए। उन्हें खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। एनडीआरएफ की टीम के द्वारा कई घन्टे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। लेकिन अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
बता दे की गोपालगंज जिले को पिछले साल ही ओडीएफ घोषित किया गया था। इसके साथ ही जिले के सभी पंचायतो को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया है। बावजूद इसके यहाँ अक्सर लोग खुले में शौच करने जाते है और किसी न किसी हादसे के शिकार हो जाते है। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।