गोपालगंज

गोपालगंज के फुलवरिया रजिस्ट्री कार्यालय में छापेमारी के तीसरे दिन निरीक्षण करने पहुंचे एआईजी

गोपालगंज में सोमवार को फुलवरिया अवर निबंधन कार्यालय पहुंचकर एआईजी छपरा अमित कुमार सिंह ने कार्यालय का विधिवत निरीक्षण किया।

विदित हो कि शनिवार के दिन अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ वह पदाधिकारियों की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया अवर निबंधन कार्यालय में छापामारी किया गया था। उक्त छापेमारी मे 5 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके उपरांत अंचलाधिकारी फुलवरिया हेमन्त कुमार झा द्वारा तीन लोगों के खिलाफ दलाली को लेकर प्राथमिकी दर्ज आरोपी बनाया गया। जिसमें से दो लोगों को सोमवार के दिन जेल भेज दिया गया। उस के तीसरे दिन सहायक उप महानिरीक्षक अमित कुमार सिंह द्वारा फुलवरिया अवर निबंधन कार्यालय पहुंचकर विद्वत निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा लगभग 3 घंटे अवर निबंधन कार्यालय की सघन निरीक्षण किया गया। जांच उपरांत उन्होंने पत्रकारों को कुछ भी बताने से इंकार किया। अपने घंटों निरीक्षण के दौरान एआईजी अमित कुमार सिंह ने विभिन्न कर्मियों के साथ पूछताछ भी की। इस दौरान उन्होंने दस्तावेज नवी शो के साथ-साथ अन्य कर्मियों से भी बातचीत की।

मौके पर फुलवरिया सब रजिस्टार स्वीटी सुमन, अंचलाधिकारी फुलवरिया हेमन्त कुमार झा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!