गोपालगंज

गोपालगंज में आर्केस्ट्रा में मनचाहा भोजपुरी गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुआ खुनी संघर्ष, तीन घायल

गोपालगंज में बरौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में ऑक्रेष्ट्रा में मनचाहा भोजपुरी गाना बजाने व डांस करने को लेकर दो पक्ष में जमकर चाकूबाजी हुई। जिसमें बाराती समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज पीएचसी में कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरौली नगर पंचायत के वार्ड छह के ललन पटेल की पुत्री की बरात शनिवार को गोपालगंज शहर से आयी थी। बरात में आर्केस्ट्रा हो रहा था। इसी दौरान फरमाइशी गाने को लेकर विवाद हो गया। पहले तू-तू- मैं-मैं हुई और फिर देखते-देखते खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इसमें तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। खूनी संघर्ष  के बाद बरात में अफरातफरी मच गयी। कई लोग चोटिल हो गये। जख्मी तीनों लोगों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

उधर, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस आवेदन मिलने के बाद छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन मिले हैं। छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!