गोपालगंज

गोपालगंज में मिले दो लावारिस शवो का नवीन श्रीवास्तव ने पुरे रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार

गोपालगंज में एक शख्स ऐसा है जो अब तक 206 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुका है। कभी सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाला यह युवक अब कोचिंग चलाकर घर का खर्च चलाता है और गोपालगंज में मिलने वाले किसी भी लावारिस शवो को उसके रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करता है।

दरअसल आज गोपालगंज में दो लावारिस शव मिले थे। पहला मामला सदर अस्पताल का था जहा 48 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इसके अलावा आज मंगलवार को नगर थाना के बस स्टैंड से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल लेकर आई थी। लेकिन पुलिस के लिए सबसे बड़ी समस्या शवो के अंतिम संस्कार को लेकर होती है और अक्सर देखने को मिलता है की पुलिस लावारिस शवों का अंतिम संस्कार आधा अधुरा छोड़कर ऐसे ही उसे दफ़न कर देती है। लेकिन गोपालगंज के नवीन श्रीवास्तव को जैसे ही ऐसे किसी भी लावारिस शव के मिलने की सुचना मिलती है। वे तत्काल पुलिस से संपर्क कर पहले शवो की पहचान की कोशिश करते है। फिर जब वैसे शवों की पहचान नहीं हो पाती तब उसका अंतिम संस्कार कर देते है।

नगर थाना के मिंज स्टेडियम के समीप रहने वाले नवीन श्रीवास्तव के मुताबिक उन्हें लावारिस पड़े शवों में अपना कोई दिखाई देता है। इसलिए वे ऐसे करते है। नवीन पहले शवों को प्रणाम करते है और उसके बाद शवों की गहराई से जाँच करते है की वह किस धर्म से जुड़ा हुआ इन्सान है। फिर इसकी पहचान कर उस शव का धर्म के हिसाब से उसका अंतिम संस्कार करते है। नवीन को इसकी प्रेरणा इलाहाबाद में सविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!