गोपालगंज

गोपालगंज में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला की हत्या कर शव को जला दिया

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के पंडित डिघवा गांव में एक युवती के साथ अपने पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर एक महिला की हत्या कर शव को जला दिया गया। इस वारदात की जानकारी मिलने पर भोरे थाना पहुंचे मृतका के भाई ने अपनी बहत के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के करौंदी गांव निवासी रमेश मिश्र की बहन अंजू मिश्र की शादी भोरे के पंडित डिघवा गांव निवासी नंदकिशोर मिश्र के पुत्र अखिलेश मिश्र के साथ हुई थी। शादी के बाद अंजू मिश्र को एक पुत्र आयुष हुआ। इस बीच अंजू मिश्र को पता चला कि उनके पति का एक युवती से अवैध संबंध चल रहा है। जिसका ये विरोध करने लगीं। विरोध करने पर ससुराल के लोग इन्हें प्रताड़ित करने लगे। जिसको लेकर मायके वालों ने पिछले वर्ष 2018 में पंचायती किया। जिसमें अखिलेश मिश्र ने सबके सामने अपनी गलती मानते हुए उसे सुधारने की बात कही। इसके बाद कुछ दिन तक अंजू मिश्रा को ठीक ठाक रखा गया। लेकिन कुछ समय बाद फिर से इन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच बीते 24 जून की रात अंजू मिश्र की हत्या कर शव को जला दिया गया।

इस वारदात की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को मृतका के भाई रमेश मिश्र ने भोरे थाना में अवैध संबंध का विरोध करने पर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति अखिलेश मिश्र, धनंजय मिश्र सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में रमेश मिश्र ने आरोप लगाया गया है कि बीते है की 23 जून को वे नोएडा में थे। तभी रात के 11 बजे उनकी बहन अंजू मिश्र का कॉल आया। कॉल रिसिव करने पर उनकी बहन रो रही थीं। कुछ देर बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। नोएडा से अपनी बहन के ससुराल जाने पर घर पर ताला लटका हुआ था। ग्रामीणों से पता चला कि उनकी बहन की हत्या कर शव को जला दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!