गोपालगंज

गोपालगंज में बेवफाई से आहत प्रेमी के घर पर धरने पर बैठी प्रेमिका, युवक घर छोड़कर फरार

गोपालगंज के भोरे में आज प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी लड़की उसके घर के सामने ही धरने पर बैठ गयी।

बताया जा रहा है कि लड़के एवं लड़की का घर पास में ही है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार दोपहर में ही लड़की गांव के ही विनोद कुमार सिंह के घर में घुस गयी और लड़के से शादी करने की जिद करने लगी। परंतु लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया तो लड़की उसके घर में ही धरने पर बैठ गयी। उसकी इस हरकत से नाराज लड़के और उसके घरवालों ने लड़की के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। लेकिन लड़की फिर भी जिद पर अड़ी रही और उसके घर के आगे बैठ गयी। लड़की का कहना है कि हम मर जाएंगे, लेकिन शादी इसी लड़के से करूंगी। वहीं लड़की को गांव के कई लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं है।

इस बीच युवक के परिजनों ने भोरे थाना में युवती के घर के सामने धरना पर बैठने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के खलवां लक्ष्मीपुर गांव निवासी रामसेवक भगत के पुत्र विनोद कुमार सिंह का अपने ही गांव की एक लड़की के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध में था। इसी बीच 19 जून युवक की शादी भोरे थाना के महरादेऊर गांव की एक युवती से हो गई। शादी के बाद उसने अपनी प्रेमिका से मिलना जुलना छोड़ दिया तो प्रेमिका उसके घर के सामने धरना देकर बैठ गई है। धरने पर बैठी युवती ने बताया कि विनोद ने दो साल पूर्व उसके साथ प्रेम का इजहार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!