गोपालगंज

गोपालगंज में माँ ने अपने बेटे को डांटा, बेटे ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या की कोशिश

गोपालगंज में एक मॉ ने जब अपने बेटे को डांटा तो बच्चे ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद घर में जहा कोहराम मच गया। वही फिनाइल पीने से गंभीर रूप से बीमार बच्चे को आनन फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना उचकागांव थानाक्षेत्र के दहिभत्ता गाँव का है।

पीड़ित बच्चे का नाम नीरज सिंह है। वह उचकागांव के दहिभत्ता निवासी मोहन सिंह का पुत्र है। बताया जाता है की मोहन सिंह और उसकी पत्नी किसी तरह मजदूरी कर अपना परिवार चलाते है। आज दिन में जब माँ ने अपने बेटे को आवारा की तरह घूमते हुए देखा तो उसे जमकर फटकार लगायी। इसी फटकार से नाराज 14 वर्षीय बच्चे ने घर में रखे फेनाइल को गटक लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। बेटे की तबियत बिगड़ते देख उसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित बच्चे के पिता मोहन सिंह ने बताया की उनका बेटा अक्सर स्कूल पढने नहीं जाता है।।वह आवारा की तरह इधर उधर घूमता रहता था। जिसको लेकर उन्होंने फटकार लगायी थी। जिसके बाद बेटे ने यह कदम उठा लिया।

हालांकि पिता के मुताबिक बेटे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहा उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!