गोपालगंज

गोपालगंज में गौ तस्कर के आरोपी युवक को परिजनों ने बताया बेगुनाह, लगाया इंसाफ की गुहार

गोपालगंज के जिस व्यक्ति को असम पुलिस अन्तरराष्ट्रीय गौ तस्कर और हवाला कारोबारी बताकर उसे असाम लेकर चली गयी। वही ग्रामीणों ने गिरफ्तार व्यक्ति को बेगुनाह और छोटा पशु कारोबारी बताया है। परिजन अपने बेटे की बेगुनाही के लिए न्याय की गुहार लगा रहे है और सीएम नीतीश से मामले की निष्पक्ष जाँच कराने की मांग कर रहे है।

बता दे की असम पुलिस ने बीते 23 जून को फुलवरिया के पाण्डेय परसा निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया था। इस युवक को गिरफ्तार करने के बाद असम पुलिस गोपालगंज कोर्ट में पेश करने के बाद उसे असम ले कर चली गयी थी। असम पुलिस का दावा था की गिरफ्तार आरोपी असम से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों का बड़ा गौ तस्कर है। जो यहाँ की गायों को बांग्लादेश में तस्करी करता है। बदले में वह हवाला के जरिये पैसे का लेनदेन करता है। लेकिन गिरफ़्तारी के बाद से ही मोहम्मद सरफराज के परिजन असम पुलिस पर गलत तरीके से फंसाकर गिरफ्तार करने का आरोप लगा रहे है। वही ग्रामीण भी इस गिरफ़्तारी के बाद डरे सहमे है।

गिरफ्तार युवक की माँ ने सीएम नीतीश से गुहार लगाते हुए अपने बेटे की रिहाई और मामले की निष्पक्ष जाँच कराने की मांग की है। माँ जोहरा बेग़म के मुताबिक उनका बेटा छोटा मोटा कारोबार करता है। वह कारोबार का टैक्स भी भरता है। लेकिन वहा के स्थानीय अपराधी ने रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर वहा की पुलिस को गलत तरीके से गुमराह कर उसे गिरफ्तार करवाया है।

परिजनों के मुताबिक उनका भाई सरफराज गर्मी की छुट्टी में घर आये थे। इस दौरान असम पुलिस ने उन्हें फुलवरिया के मांडीपुर पुल के समीप से गिरफ्तार किया था। पता चला है की उनके ऊपर असम में कोई केस दर्ज था। जिसको लेकर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर असम लेकर चली गयी है।

वही गिरफ्तार सरफराज के भतीजे मोहम्मद एजाज ने बताया की उसके चाचा का छोटा सा कारोबार है। जिसके बदले मेघालय का रहने वाला मुन्ना शेखिया अक्सर रंगदारी के पैसे मांगता था। इस बार पैसा नहीं दिया गया तो उनके ऊपर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करवाया गया है।

परिजनों का कहना है उनके बेटे के ऊपर हवाला कारोबार का आरोप है। जबकि वह अपने गांव में और कही भी अभीतक कोई जमीन भी नहीं लिखवाया। उनका परिवार आर्थिक तंगी में जीता है। फिर भी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!