गोपालगंज में हम पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उतरे सडको पर, मुख्यमंत्री के इस्तीफे का किया मांग
मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से बच्चो की मौत को लेकर अब राजनीती शुरू हो गयी है। जब बच्चो की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो रही थी। तब कोई भी नेता या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं गया। लेकिन अब गोपालगंज में जगह जगह स्थानीय नेता अपनी राजनीती चमकाने में जुट गए है।
आज सोमवार को हम पार्टी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता सडको पर उतरे। वही नेताओ ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। सीएम नीतीश कुमार इस्तीफा की मांग को लेकर पुरे शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। इस आक्रोश मार्च का नेतृत्व हम नेता व पूर्व ज़िप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह कर रहे थे।
ओमप्रकाश सिंह ने कहा की मुजफ्फरपुर म दो सौ बच्चो की मौत हो गयी। जबकि तीस दिनों तक सीएम नीतीश बच्चो का हाल जानने नहीं पहुचे। बाद में वे सिर्फ खानापूर्ति के लिए वे मुजफ्फरपुर पहुचे। बिहार सरकार बच्चो की हिफाजत नहीं कर पा रही है। जबकि नीतीश सरकार बच्चो की इस सैकड़ो मौत के लिए जिम्मेदार है। इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
हम नेताओ ने पुरे शहर में आक्रोश मार्च निकालने के बाद जिला समाहरणालय के मुख्य गेट पर पहुचे। यहाँ गेट का घेराव का घंटो नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी नेताओ को समझाने पहुची सदर एसडीएम के साथ प्रदर्शनकारी नेताओ की तीखी बहस भी हुई।