गोपालगंज में शुरू हुई मानसून की पहली बारिश, झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से भी मिली राहत
देर से ही सही लेकिन गोपालगंज में आज मानसून की पहली बारिश हुई। मानसून की पहली और झमाझम बारिश से सूखे से जहा लोगो को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम भी सुहाना हो गया। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी। जबकि भीषण गर्मी से भी लोगो को राहत मिली।
इस बारिश से सबसे ज्यादा फायदा किसानो को होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिन्हें धान के बिचड़े लगाने के लिए बारिश का इंतजार था।
जिले के सैकड़ो किसानो ने पम्पिंग सेट से अपने खेतो में धान का बिचड़ा जरुर लगाया था। लेकिन भीषण गर्मी की वजह से वे सारी फसले सुख गयी थी। गन्ने की फसल भी बारिश भी गर्मी की वजह से सूखने लगी थी। जबकि खेतो में दरारे साफ़ दिखने लगी थी। लेकिन जिले में कई सप्ताह देरी से मानसून आने के बावजूद आज शनिवार को जमकर बारिश हुई। जिससे खेतो में नमी लौट आई है।
जगह जगह सडको पर जलजमाव भी समस्या भी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से नालियो का पानी सडको पर तैरने लगा है। बहरहाल लोगो को औसत बारिश की उम्मीद है।