गोपालगंज

गोपालगंज में किसानो के लिए लगाया गया चौपाल, आधुनिक एवं उन्नत खेती की दी गई जानकारी

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बनकट के परिसर में चौपाल लगा कर आधुनिक, उन्नत खेती की जानकारी दी गई।
इस दौरान किसानों को नवीन तकनीक से कम पानी मे ज्यादा उपज की धान की किस्म की जानकारी दी गई। साथ ही जीरो टिलेज, श्री विधि से धान की खेती पर बल दिया गया। किसान चौपाल का उद्घाटन भाजपा नेता चन्दन तिवारी ने किया।

साथ ही साथ विधान पार्षद आदित्य पांडे ने किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसान ही भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार के विभिन्न योजनाएं किसानों के हित मे चलाई जा रही हैं। कृषि समन्वयक पवन तिवारी ने औषधीय, मसाला की व्यावसायिक खेती की जानकारी दी गई।

मौके पर नरेंद्र ओझा, चन्दन तिवारी, एकबली बैठा, सुबास तिवारी, नागेंद्र गिरी, राजकुमार यादव, रउफ अंसारी, विधा पांडेय, पानमती देवी, सावित्री देवी, चांद तारा खातून, गोविंद कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!