गोपालगंज

गोपालगंज के कुचायकोट में मुखिया संघ की हुई बैठक, मुखिया संघ के अध्यक्ष बने चंद्रकांत सिंह

गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन में मुखिया संघ की बैठक जिला मुखिया संघ की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष व बखरी पंचायत के मुखिया चंद्रकांत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिह को चुना गया। बैठक में निवर्तमान मुखिया संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा पर संघ के कार्य में सक्रियता नहीं दिखाने व संघ विरोधी कार्य का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाकर प्रखंड मुखिया संघ का चुनाव किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मनोनीत किए गए प्रखंड मुखिया संघ के नए अध्यक्ष सक्रिय रूप से संघ के लिए कार्य नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध भी करवाई होगी।

बैठक में मुख्य रूप से मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, चंद्रकांत सिंह, विक्रम राम, मोहन साहब, अब्दुल रहीम, अशोक कुमार गुप्ता व रामेश्वर यादव आदि मुखिया उनके प्रतिनिधि मौजूद थे।

उधर निवर्तमान मुखिया संघ के अध्यक्ष ने पद से त्यागपत्र देने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!