गोपालगंज

गोपालगंज में पूजा करने जा रही महिला के ऊपर टूट कर गिरा बिजली का तार, महिला की हुई मौत

गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बुधवार को विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ उमड पड़ी।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मोहम्मदपुर थाना के डुमरिया गांव निवासी भोला महतो की 35 वर्षीय पत्नी नीतू देवी अपने घरेलू कार्यो को निपटाकर पूजा के लिए जा रही थी। इसी दौरान विधुत तार टूटकर एका एक महिला के ऊपर गिर पड़ा। जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। बाद में परिजन संतुष्ठी के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाँ डाक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों के साथ साथ गांव वाले भी गम में डुबे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही महम्मदपुर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार पाण्डेय घटना स्थल पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं घटना के बारे में जानकारी मिलते है पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह डुमरिया गांव निवासी भोला महतो के घर पहुंचे। वहां उन्होंने मृतिका के परिजनों को ढस बंधाया एवं सांत्वना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!