गोपालगंज

गोपालगंज में दोबारा आंधी पानी का कहर, करीब आधा दर्जन लोग घायल, कोई हताहत नही

गोपालगंज में आज बुधवार दोबारा आंधी पानी का कहर लोगो को झेलना पड़ा। वही इस तेज धूलभरी आंधी में जिले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। हलाकि अभी तक किसी के हताहत होने की सुचना नहीं है। लेकिन इस बार भी आंधी में भारी नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आंधी के बाद काफी देर तक जिले के कई इलाके में बारिश भी हुई। जिसकी वजह से लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

बताया जाता है की आंधी की शुरुवात जिले के पश्चिमी इलाके से हुई। जहा जिले के यूपी सीमा से सटे पंचदेवरी, कटेया, विजयीपुर में पहले धूलभरी आंधी आई। फिर आंधी की रफ़्तार बढती गयी और देखते ही देखते जिले के दुसरे प्रखंडो में आंधी पानी शुरू हो गई। कुचायकोट, पंचदेवरी, सदर प्रखंड सहित मांझा और बरौली प्रखंड में भी बारिश हुई। जबकि धूलभरी आंधी और तेज हवाओ से मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में भारी गिरावट आई है। दिन में ही शाम जैसा नजारा हो गया था। जिसकी वजह से सडको पर वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।

वहीं आंधी में घर का दरवाजा महिला के ऊपर टूटकर गिर गया। जिसमे 35 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना के इंदरवा बैरम गाँव की है। इसके अलावा पंचदेवरी और कुचायकोट में भी घर का फूस का पलानी गिरने से कई लोग जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!