गोपालगंज

गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर वार्ड सदस्य की टांगी से काटकर हुई निर्मम हत्या

गोपालगंज में वारदात अपने चरम पर है। यहाँ छेड़खानी का विरोध करने पर वार्ड सदस्य की टांगी से काटकर जहा निर्मम हत्या कर दी गयी है। वही अपने भाई को बचाने आये दो सगे भाइयो पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमे मृतक वार्ड सदस्य के घायल दोनों भाइयो को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना भोरे के हुस्सेपुर पंचायत के रामनगर टोला की है। मृतक वार्ड सदस्य सुरेन्द्र राम इसी वार्ड का वार्ड सदस्य था।

बताया जाता है की 45 वर्षीय वार्ड सदस्य सुरेन्द्र राम के छोटे भाई की पत्नी को उसका ही पडोसी छेड़ रहा था। इसी छेड़खानी का विरोध करने पर सुरेन्द्र राम के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। जबकि बीच बचाव करने आये उसके दो सगे भाइयो पर भी जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमे सुरेन्द्र राम की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर गाँव के ही नागेन्द्र राम सहित 8 लोगो को नामजद किया गया है। सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। अबतक इस मामले में किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!