गोपालगंज

गोपालगंज: समाज कल्याण मंत्री ने पदाधिकारियों के साथ कि बैठक, काम मे तेजी लाने का दिए आदेश

बिहार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने मंत्री पद संभालने के बाद पहली बार गोपालगंज जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इस बैठक में सभी योजनाओ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं को नियम संगत तेजी से चलना चाहिए। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

उन्होंने स्थानीय परिषदन में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि नियम से हटकर काम करने वाले पर विभागीय करवाई होगी। विभाग में सुधार होना चाहिए। शिथिलता को बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबो के लिए जो समाज कल्याण योजना है। सभी योजना धरातल पर उतरने में कोई कोताही नही बरती जाएगी। उन्होंने बाल विकास परियोजना के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करने के बाद बताया कि विभाग मे सुधार लाने को हिदायत दिया गया है। साथ ही कार्य प्रणाली में सुधार लाकर प्रति माह के कार्यो की समीक्षा बैठक में प्रगति देखा जाएगा।

इस मौके पर नव निर्वाचित सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन, जदयू अध्यक्ष प्रमोद पटेल, भाजपा नेता रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी सहित कई नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!