गोपालगंज

गोपालगंज में शादी समारोह में हुई खूनी संघर्ष, शादी से पूर्व लडकी के पिता की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज में एक शादी समारोह में लड़की के पिता की शादी से पूर्व ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना से पुरे गाव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। नाच प्रोग्राम में डीजे पर अश्लील गाना बजाने को लेकर वधू पक्ष और ग्रामीणों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस खूनी संघर्ष में लड़की के पिता की मौत हो गयी। वही लड़की के चाचा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गोपालगंज के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना उंचकागाव थाना के बरारी जगदीश गांव की है। मृतक का नाम शंकर सहनी है।

बताया जाता है कि बीती रात शंकर सहनी के यहां बेटी की शादी थी। बारात जादवपुर सेआई थी। बारात में डीजे बज रहा था इसी बीच डीजे में अश्लील गाना बजाने को लेकर ग्रामीण दबाव डालने लगे। जिसकी शिकायत लडके पक्ष के लोगो ने लड़की के घर वालो से किया। लड़की के पिता ग्रामीणों को समझाने गए जिससे गाँव के ही कुछ लोगो ने जमकर मारपीट की और लड़की के पिता शंकर सहनी को गोली मार दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और लड़की की शादी नहीं हो पाई।

उंचकागाँव पुलिस मृतक के भाई संतोष सहनी के बयान पर अमरजीत सहनी, सुरेन्द्र सहनी, महेश सहनी सहित दस लोगो अभियुक्त बनाया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि आरोपिय के गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

One thought on “गोपालगंज में शादी समारोह में हुई खूनी संघर्ष, शादी से पूर्व लडकी के पिता की गोली मारकर हत्या

  • Police ko sab ke khilaaf sakt se sakt kadam utaana chahiye. Or jo bi aaropi hai unhe jaldi se jaldi giraftaari honi chahiye. Iska matlab prashasan kuch nahi karta.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!