गोपालगंज

गोपालगंज में सडक दुर्घटना में पति पत्नी की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों की स्थिति नाज़ुक, पटना रेफर

गोपालगंज में बाइक सवार पति पत्नी की सडक दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी। वही बाइक पर सवार तीन बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल बच्चो को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है। तीनो बच्चो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बरौली के बायपास रोड प्यारेपुर एनएच 28 की है।

घटना में एक ही परिवार के सभी 5 सदस्य एक ही बाइक पर सवार थे। तभी तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार सभी लोगो को कुचल दिया और फरार हो गया। लेकिन बाद में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक महिला का नाम बिंदु देवी है। वही मृतक पति का नाम अशोक महतो है। मृतक दम्पति यादोपुर थाना के बरईपट्टी गाँव का रहने वाला था।

बरौली के बीडीओ संजय कुमार ने बताया की बाइक पर सवार पति पत्नी अपने तीनो बच्चो को लेकर यादोपुर से प्यारेपुर में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान जब वे बाइक खड़ी करके सडक किनारे पानी पी रहे थे, तभी तेज रफ़्तार कार ने सभी लोग को कुचल दिया। बाद में स्थनीय लोगो ने कार को जब्त कर लिया है। लेकिन कार चालक फरार हो गया है।

इस दुर्घटना में बरौली बीडीओ संजय कुमार और बरौली के थानाध्यक्ष ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बीडीओ ने अपने पॉकेट में रखे 2800 सौ रूपये और थानाध्यक्ष ने पॉकेट में रखे 5००० हजार रूपये तत्काल घायल बच्चो के इलाज के लिए परिजनों को सौप दिया। बच्चो में एक बेटी और दो बेटे शामिल है। जिन्हें पटना पीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है। मृतक के आश्रितों को अंतिम संस्कार करने के लिए 10 हजार रूपये उपलब्ध कराये गए है। वहीँ बीडीओ ने कहा की मृतक के आश्रितों को प्रत्येक चार चार लाख रूपये दिए जायेंगे।

मृतक अशोक महतो के भाई ससुमीत महतो ने बताया की सभी सदस्य घर से शादी समारोह में जाने के लिए कहकर अपने तीनो बच्चो के साथ निकले थे। तभी यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!