गोपालगंज

गोपालगंज जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और युवा जदयू द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन

गोपालगंज जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और युवा जदयू के द्वारा आज रविवार को शहर के अम्बेडकर भवन में भव्य और विशाल इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या में सभी धर्मो के लोग और रोजेदार शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी में ख़ास मेहमान विधान पार्षद व जदयू नेता गुलाम रसूल बलियाबी शामिल हुए। इसके अलवा जदयू के सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता, वरीय चिकित्सक भी शामिल हुए।

विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियाबी ने कहा की रमजान के मौके पर पुरे देश में जगह जगह इफ्तार का आयोजन होता है। इस मौके पर सभी धर्म और सभी मजहब के लोग इकठ्ठा होते है। उन्होंने कहा की इफ्तार पार्टी से समाज में सामाजिक समरसता, आपसी भाई चारा कायम रहता है। इसके साथ ही देश में समाज में नफरत और साम्प्रदायिकता की बात करने वालो का इलाज होते रहता है। वही महागठबंधन पर तंज कसते हुए गुलाम रसूल बलियाबी ने कहा की राजद कहता है मुस्लिम वोट मिला नहीं। कांग्रेस कहती है मुस्लिम वोट नहीं मिला। उपेन्द्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और मल्लाह जी कहते है मुस्लिम वोट मिला नहीं। तो आखिर मुसलमान वोट गया कहाँ। किस पूंजी की बुनियाद पर लोगो ने महागठबंधन की फिल्म चलायी थी। उन्होंने कहा की बिहार में नीतीश कुमार के विकास की फिल्म इतनी मजबूत थी की सभी धर्म, सभी जाति और मजहब ने अपार जनादेश दिया। जो ऐतिहासिक है। इस अपार जनादेश के बाद कोई अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!