गोपालगंज

गोपालगंज में संगदिग्ध स्थिति में 22 वर्षीय युवक की मौत, एक्सीडेंट या मर्डर पशोपेश में मामला

गोपालगंज में संगदिग्ध स्थिति में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई हैं। मामला नगर थाना के अरार मोड़ के पास का है। मृतक के सीने में नुकीले चीज़ से लगे गहरा जख्म का निशान है और घटनास्थल पर युवक की बाइक भी गिरी पड़ी है। दरअसल मामला संदेहास्पद हो गया है। पुलिस और स्थानीय लोग रोड एक्सीडेंट है या मर्डर को लेकर पशोपेश में है। नगर थाना पुलिस भी मामले को ले कर संदेह में है की यह एक्सीडेंट है या मर्डर। हालाकि डॉक्टर के मुताबिक सीने में गहरे जख्म के निशान है। जो किसी धारदार हथियार या चाकू से लगी जख्म जैसा प्रतीक होता है। मृतक की 25 वर्षीय आशीष सिंह के रूप में हुई है। वह नगर थाना के राजवांहीं कॉलोनी के रहने वाला है।

बताया जाता है की वह किसी घरेलु काम से घर से बाहर गया था। उसके बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों के मुताबिक वह कल देर रात नगर थाना के अरार मोड़ के समीप बाइक से सडक के किनारे पड़ा हुआ था। जिसके सीने में चाकू से गहरे जख्म के निशान है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक का कुछ अन्य स्मैक पिने वाले युवको से विवाद था। हो सकता है स्मैक लेने वाले युवको से विवाद के बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया हो।

बहरहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले में और कुछ जानकारी मिल पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!