गोपालगंज

गोपालगंज में दो पक्षों में जमकर खुनी संघर्ष, दो भाइयो को चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज में बीती रात दो पक्षों में जहा जमकर खुनी संघर्ष हुआ। वही इस खुनी संघर्ष में एक ही पक्ष के दो युवा भाइयो को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवको को आननफानन में बरौली पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहा से दोनों को सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बरौली थानाक्षेत्र के भगवतीपुर गाँव की है। घायल भाइयो में 24 वर्षीय रामू सिंह और 35 वर्षीय बच्चा सिंह, पिता सुरेश सिंह है। दोनों भाई भगवतीपुर के रहने वाले है।

बताया जाता है की सुरेश सिंह का अपने गाँव के ही कुछ लोगो के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में कल देर रात दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और विवाद के बाद एक पक्ष ने दोनों भाइयो को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चा सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

पीड़ित पक्ष के मुताबिक निजी जमीन पर मिटटी भराई को लेकर विवाद था। इसी को लेकर चाकूबाजी हुई। एक दर्जन की संख्या में लोग उसके घर पर आये और चाकुओ और धारदार हथियार से हमला कर दिए। जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!