गोपालगंज

गोपालगंज में मवेशियों से लदा अनियंत्रित ट्रक ने सडक पार कर रहे युवक को रौंदा, हुई मौत

गोपालगंज में अनियंत्रित पिकअप वैन से कुचलकर युवा क्रिकेटर की मौत हो गयी। वही मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और पिकअप वैन का काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन पिकअप वैन चालक भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया। हलाकि सिवान की बडहडिया पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है। घटना बरौली के ब्लाक मोड़ के समीप की है। 20 वर्षीय मृतक का नाम शिव कुमार सिंह है। वह जिला स्तर पर बेहतरीन क्रिकेट खिलाडी था। वह बरौली के ब्लाक मोड़ का ही रहने वाला था।

बताया जाता था शिव कुमार सिंह आज शनिवार को निजी काम से सडक पार कर रहा था। इसी दौरान मवेशियो से लदे पिकअप वैन ने युवक को कुचलते हुए तेजी से सीवान की तरफ भागने लगा। पिकअप के रौंदने की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यहाँ चिकित्सको से युवक को मृत घोषित कर दिया। वही आक्रोशित लोगो ने भाग रहे पिकअप वैन का बहुत दूर तक पीछा किया। लेकिन चालक सीवान के बडहडिया थाना क्षेत्र में वैन को खड़ा कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने वैन और मवेशियो को जब्त कर लिया है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता फैयाज अहमद ने बताया की शिव कुमार सिंह जिलास्तर पर बहुत ही बेहतरीन क्रिकेट खिलाडी था। जिसकी मौत सडक दुर्घटना में हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected By Awaaz Times !!