गोपालगंज में बिजली के तार में टोंका फ़साने से रोकने पर दबंगो ने माँ और बच्चों को पिटा
गोपालगंज में प्रवाहित बिजली के तार में टोंका फ़साने से रोकने पर दबंगो ने दलित परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में तीनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां माँ बच्चों का इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना के भितभेरवा गांव की सोमवार की रात की है।
मिली जानकारी के अनुसार भितभेरवा गांव में सोमवार की शाम कुछ गांव के दबंग बिजली के तार में टोंका फंसा रहे थे। तभी पलस माइनस तार कही सट गया। जिससे ट्रांसफर में अचानक आग की लपटे निकली। जिसके बाद ट्रांसफर के करीब बसे दलित परिवार के हिरा मांझी की पत्नी ने टोंका फंसाने से मना किया तो दबंगो और उंके गुर्गो ने उनकी पिटाई हॉकी स्टिक एवं लाठी डंडा से कर दिया। जिसमे फूलमती देवी, रोहित कुमार और प्रीति कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में सभी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।